शराब की लत ले डूबा मनीषा कोइराला का करियर

by sadmin
Spread the love

दिल से, मन, इंडियन और गुप्त जैसी कई फिल्मों से और साथ ही अपनी ऑन स्क्रीन मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वालीं अभिनेत्री मनीषा कोइराला आज यानी कि 16 अगस्त को अपना 52वां जन्मदिन मना रही हैं। मनीषा कोइराला का फिल्मी करियर बहुत ही शानदार रहा। लेकिन इसके बिलकुल अपोजिट रही एक्ट्रेस की निजी जिंदगी। मनीषा कोइराला का ऑन स्क्रीन रोमांस भले ही लोगों को खूब भाया हो, लेकिन ऑफ स्क्रीन उनकी शादी दो साल से ज्यादा नहीं चल पायी। इतना ही नहीं रिपोर्ट्स की मानें तो मनीषा कोइराला की शराब की लत ने उनके करियर पर ब्रेक लगा दिया था। मनीषा कोइराला बॉलीवुड की वह अभिनेत्री हैं, जिनकी ऑन स्क्रीन जोड़ी लगभग सभी एक्टर्स के साथ अच्छी लगती थी। आमिर खान के साथ फिल्म मन में जहां दोनों के बीच इमोशंस प्यार देखने को मिले, तो वहीं दूसरी तरफ फिल्म ‘दिल से’ में शाह रुख खान के साथ उनके इंटेंस लव को भी लोगों ने खूब पसंद किया। इसके अलावा मनीषा कोइराला ने जैकी श्रॉफ, अनिल कपूर, ऋषि कपूर जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ ऑनस्क्रीन अपनी केमिस्ट्री से लोगों का दिल जीता।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!