सिर की नस दबी होने की वजह से सुधार में हो रही देरी

by sadmin
Spread the love

मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव बीते कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती में हैं। दिल का दौरा पड़ने के बाद से ही राजू  होश में नहीं आए हैं। हालांकि, अब उनकी हालत  में सुधार होता दिख रहा है। बीते 120 घंटे से अस्पताल में भर्ती कॉमेडियन के फैंस और शुभचिंतक उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। इसी क्रम में अब राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट सामने आई है। राजू के परिवार वालों के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है। साथ ही वह अब रिस्पॉन्ड कर रहे हैं। इसके अलावा हाल ही  में उनकी एमआरआई रिपोर्ट भी सामने आ गई है।हाल ही में सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक डॉक्टर्स ने राजू श्रीवास्तव का MRI किया है। इस बारे में राजू के भाई दीपू मे बताया कि डॉक्टर का कहना है कि राजू के सिर की कोई नस दबी हुई है। ऐसे में डॉक्टर्स जल्द ही इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, इसे बारे में डॉक्टर्स का कहना है कि नस दबी होने की वजह से उन्हें ठीक होने में थोड़ा समय लग सकता है। लेकिन उम्मीद है कि वह ठीक हो जाएंगे। ऐसे में चिकित्सक भी उन्हें जल्द ही ठीक करने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं। इस बारे में कॉमेडियन ने एक मीडिया वेबसाइट को जानकारी दी।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!