कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन मे लगातार तीसरे वर्ष वृद्धि

by sadmin
Spread the love

आयकर विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कॉरपोरेट टैक्स के मद में 7.23 लाख करोड़ रुपये का संग्रह किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें 58% का इजाफा हुआ है।वित्तीय वर्ष 2022-23 के दौरान देश में काॅरपोरेट टैक्स के कलेक्शन में पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 की तुलना में 34 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। आयकर विभाग ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।आयकर विभाग की ओर से सोशल मीडिया पर बताया गया है कि  वित्तीय वर्ष 2021-22 के दौरान देश में कॉरपोरेट टैक्स के मद में 7.23 लाख करोड़ रुपये का संग्रह किया गया। वित्तीय वर्ष 2020-21 की तुलना में इसमें 58% का इजाफा हुआ है।कोरोना महामारी के पहले के समय वर्ष 2018-19 की तुलना में भी वित्तीय वर्ष 20-21 में कर संग्रह में नौ प्रतिशत का इजाफा हुआ। आयकर विभाग ने बताया है कि कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन में सकरात्मक वृद्धि जारी है पर काेरोनाकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2020-21 में कॉरपोरेट टैक्स कलेक्शन पर अस्थायी प्रभाव देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!