कश्मीर में बिहार निवासी मजदूर की हत्या

by sadmin
Spread the love

कश्मीर संभाग के बांदीपोरा में आतंकियों ने गैर-स्थानीय नागरिक पर फायरिंग की। इस हमले में नागरिक गोली लगने से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कश्मीर जोन पुलिस ने बताया कि देर रात आतंकियों ने बांदीपोरा के सोदनारा सुंबल में बिहार निवासी मजदूर मोहम्मद अमरेज पर फायरिंग की। वह गोली लगने से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमलावरों की तलाश में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम तलाशी अभियान चला रही है।मृतक के भाई का कहना है कि रात करीब 12.20 बजे मेरे भाई ने मुझे जगाया और कहा कि फायरिंग शुरू हो गई है। लेकिन अमरेज आसपास नहीं था। हम लोगों को लगा कि वह शौचालय गया है। तलाश करने उसे खून से लथपथ पाया। आनन-फानन हमने सुरक्षाकर्मियों से संपर्क किया। जिनकी मदद से भाई को अस्तपाल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

इससे पहले गुरुवार को आतंकियों ने जम्मू संभाग के राजोरी जिले में बड़े हमले को अंजाम देने की फिराक में थे। आतंकवादियों ने एक बार फिर उरी जैसे बड़े हमले की नापाक साजिश की, जिसे सेना के सतर्क जवानों ने नाकाम कर दिया। गुरुवार तड़के करीब दो बजे जब सेना के जवान कैंप में सो रहे थे तो दहशतगर्दों ने अंधेरे, खराब मौसम और घनी झाड़ियों की आड़ में आत्मघाती हमला कर ग्रेनेड फेंके और उसके बाद ताबड़तोड़ गोलीबारी शुरू कर दी। उनकी मंशा ज्यादा से ज्यादा जवानों को नुकसान पहुंचाने की थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!