राज्यपाल सुश्री उइके से संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने की भेंट

by sadmin
Spread the love

रायपुर :राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके से आज राजभवन में संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य के नेतृत्व में प्रतिनिधिमण्डल ने भेंट की। इस दौरान राज्यपाल सुश्री उइके ने सरस्वती महिला समूह द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत तैयार किये गए ध्वज का क्रय किया और समूह की अध्यक्ष का उत्साहवर्धन किया। साथ ही हर-घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में महिला समूहों के कार्य की प्रशंसा की। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके को संचालक श्री आचार्य ने राष्ट्रीय ध्वज भेंट किया। साथ ही संस्कृति विभाग से जुड़े विभिन्न विषयों पर राज्यपाल से चर्चा की।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!