मुख्यमंत्री बघेल से गुरू घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की

by sadmin
Spread the love

रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सेे आज शाम उनकेे निवास कार्यालय परिसर में गुरु घासीदास साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने रायपुर राजधानी में 11 अगस्त को आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ प्रदेश स्तरीय मिनीमाता स्मृति दिवस एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री को निमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद दिया और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सहमति प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल में अकादमी के अध्यक्ष के.पी. खांडे, महासचिव डॉ. जेआर सोनी और प्रवक्ता चेतन चंदेल भी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!