भारत के लिए कैसा रहा राष्ट्रमंडल खेल 2022

by sadmin
Spread the love

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते थे। इनमें से 16 पदक शूटिंग में आए थे। इस बार शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन भारत के सिर्फ पांच पदक कम हुए हैं। स्वर्ण पदक की संख्या में भी सिर्फ चार पदक की कमी हुई है, जबकि 2018 में शूटिंग से सात स्वर्ण पदक मिले थे। इस बार भारत ने लॉन बॉल, एथलेटिक्स जैसे खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया और पैरा एथलीटों ने भी कमाल किया। इसी वजह से भारतीय दल एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहा। न्यूजीलैंड ने पांचवां स्थान हासिल किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!