अखिलेश का आरोप, तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगा करवा सकती हैं भाजपा

by sadmin
Spread the love

लखनऊ । देश आजादी का अमृत महोत्सव मनाने की तैयारी में है। इस लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से लोगों से सोशल मीडिया पर डिस्प्ले पिक्चर में तिरंगा लगाने की भी अपील की गई है जिसका असर भी दिखाई दे रहा है।इस बीच हर घर तिरंगा अभियान को लेकर पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मैं आगाह करना चाहता हूं कि भाजपा तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे भी करवा सकती हैं। हम सभी ने देखा था कि कासगंज में क्या हुआ था। कैसे भाजपा कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा के नाम पर दंगे किए थे। बता दें कि कासगंज में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में तिरंगा मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे युवकों के साथ झगड़े के बाद 26 जनवरी, 2018 को हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का इतिहास देखिए तब वर्षों तक उसने अपने स्थान पर तिरंगा नहीं लगाया था। अपने बयान में सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा हर घर तिरंगा अभियान मना रही है, लेकिन देश को एहसास करना होगा कि भाजपा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राजनीतिक शाखा है और हम इतिहास को देखते हैं कि आरएसएस में वर्षों तक अपने स्थान पर तिरंगा झंडा नहीं लगाया है। अखिलेश ने साफ तौर पर कहा कि मोदी सरकार नहीं चाहते कि लोग जन्माष्टमी मनाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का महंगाई से कोई लेना देना नहीं है उसने तो दूध और दही पर जीएसटी पर लगा दिए हैं यदि कोई बाबा भोलेनाथ पर एक पैकेट दूध चढ़ाना चाहे, तब उसे कर नहीं देना पड़ेगा। यह सरकार चाहती है कि लोग जन्माष्टमी ना मनाएं। लखनऊ में सबसे बड़ा तिरंगा झंडा समाजवादियों ने जनेश्वर मिश्र पार्क में लगाकर राष्ट्रध्वज का सम्मान किया। इसके अलावा भी कई स्थानों पर समाजवादी सरकार के समय तिरंगा ध्वज लहराया गया। भाजपा जब-जब सरकार में आती है महंगाई बढ़ा देती है। देश में इतनी महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार कभी नहीं था। भाजपा का महंगाई से कोई लेना देना नही है। आज हर चीज के दाम बढ़ा दिए हैं। दूध, दही, घी से लेकर खाने-पीने की चीजों पर पर कभी टैक्स नहीं लगा था, भाजपा ने उस पर भी जीएसटी लगाकर मंहगा कर दिया। अखिलेश के बयान पर भाजपा का पलटवार, दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की तिरंगा यात्रा दिखावा है। सभी को सावधान रहने की जरूरत है। इसके जरिये भाजपा दंगा भी करा सकती है। पहले कासगंज में तिरंगा यात्रा के समय दंगा कराया था। अखिलेश के बयान के बाद डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जवाब दिया है। पाठक ने कहा कि दंगा कराने वाले कभी तिरंगे का सम्मान नहीं कर सकते। बांटने का काम तब अखिलेश यादव ने किया है। जो कुनबा कभी सपा की ताकत था, आज वही सबसे बड़ी कमजोरी बन गया है। उनकी इसी मानसिकता की वजह से आज सपा डूबती नैया बन गई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!