पुनीत राजकुमार को राज्य सरकार मरणोपरांत करेगी सम्मानित

by sadmin
Spread the love

कर्नाटक सरकार दिवंगत कन्नड़ एक्टर पॉवर स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। इसकी घोषणा शुक्रवार को CM बसवराज बोम्मई ने की। पुनीत को यह सम्मान 1 नवंबर यानी कन्नड़ राज्योत्सव के समारोह में दिया जाएगा।पुनीत राज्य के सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित होने वाले 10वें व्यक्ति हैं। इससे पहले समाज सेवा के लिए डॉक्टर वीरेंद्र हेगड़े को 13 साल पहले यानी 2009 में दिया गया था। इस सम्मान ने साल 1992 में उनके पिता डॉक्टर राजकुमार भी सम्मानित हो चुके हैं, उनके साथ कवि कुवेम्पु को भी सम्मानित किया गया था। राजकुमार कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले लोगों में पहले लोगों में शामिल हैं।अपने 46 साल के छोटे से जीवनकाल में पुनीत परोपकार के भी पावर स्टार थे। वे धर्मों के खिलाफ कुछ नहीं सुन पाते थे। कोरोना महामारी के दौरान भी पुनीत ने CM रिलीफ फंड में 50 लाख रुपए डोनेट किए थे। पुनीत ने 45 स्कूल, 26 अनाथालय, 16 वृद्धाश्रम, 19 गोशाला और1800 अनाथ लड़कियों की हायर एजुकेशन की जिम्मेदारी उठाई थी।पिछले साल 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद पुनीत राजकुमार का निधन हो गया था। उनके परिवार में पत्नी अश्विनी रेवंत और धृति और वंदिता दो बेटियां हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!