तेजस्विन ने जीता कांस्य

by sadmin
Spread the love

भारत ने 2022 बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 18 पदक जीत लिए हैं। छठे दिन भारत के लिए हाई जंपर तेजस्विन शंकर ने दिन का आखिरी पदक जीता। उन्होंने बर्मिंघम में ट्रैक एंड फील्ड में भारत के पदकों का खाता खोला। हालांकि, उनकी ये कामयाबी इतनी आसान नहीं रही है। इसके लिए तेजस्विन को काफी संघर्ष करना पड़ा है।पिछले एक महीने में उनके साथ जो कुछ हुआ, तेजस्विन ने वह सब कुछ भूलाकर बस एक बात याद रखी कि उन्हें भारत के लिए पदक जीतना है और बुधवार को कांस्य पदक जीतकर अपना सपना पूरा किया। पुरुषों के हाई जंप के फाइनल में 2.22 मीटर के जंप के साथ तेजस्विन तीसरे स्थान पर रहे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!