देश के 9 स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मचारियों को तैनात करेगी रेलवे       

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । ट्रेन में सफर करने के दौरान कई बार कुछ स्टेशन पर जाकर यात्रियों को ऐसा लगता है कि उन्हें सही जानकारी नहीं मिली है, या वह कुछ सुविधाएं प्राप्त करने में असमर्थ होते हैं। इसके बाद रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए देश के 9 स्टेशनों पर प्राइवेट कर्मचारियों को तैनात करने का फैसला किया है। 1 अगस्त 2022 से चयनित 9 रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को प्राइवेट कर्मचारियों से सहायता मिलेगी। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से जुड़ी कई जिम्मेदारियां प्राइवेट कर्मचारियों की तैनाती से आसान होगी। इसमें अनाउंसमेंट सिस्टम, डिस्प्ले बोर्ड, कोच गाइडेंस और क्लॉक रूम (अमानती सामान घर) की जिम्मेदारी भी निजी कर्मचारी ही संभालने वाले हैं। इसके लिए रेलवे ने जिन निजी कंपनियों को ये जिम्मेदारी दी है, उनके कर्मचारियों को रेलवे ने ट्रेनिंग के जरिए ये समझाया कि कैसे यात्रियों की सुविधा का ध्यान रखकर उनकी हर परेशानी को कैसे हल किया जाए। इस सेवा की शुरुआत सबसे पहले लखनऊ जोन से हो रही है। फर्स्ट फेस में गोरखपुर और लखनऊ जंक्शन सहित नौ स्टेशनों पर निजी कर्मचारी तैनात होगी। हर स्टेशन पर निजी कंपनियों के 15 कर्मचारियों को रखा जायेगा जो यात्रियों को जानकारी देने का काम करने वाले हैं। असल में इससे पहले ये जिम्मेदारी रेलवे के कर्मचारियों की होती थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!