मुख्यमंत्री बघेल ने छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को दी बधाई

by sadmin
Spread the love

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल  भारतीय थल सेना में
रायपुर,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय थल सेना में छत्तीसगढ़ की पहली महिला लेफ्टिनेंट बनने पर सुश्री वंशिका पांडे को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने भी सुश्री वंशिका पांडे को बधाई और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा है कि वंशिका बिटिया ने अपने माता-पिता सहित पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है। उनकी यह सफलता प्रदेश की लाखों युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बनेगी। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के राजनांदगांव में पली-बढ़ी वंशिका पांडे को विगत 30 जुलाई को चेन्नई स्थित प्रशिक्षण अकादमी की पासिंग आउट परेड में लेफ्टिनेंट की पदवी से विभूषित किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!