राज्यसभा 12 बजे तक स्थगित

by sadmin
Spread the love

संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन है। दोनों सदनों लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही भारी हंगामे की बीच शुरू हुई। हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है। लोकसभा में विपक्षी पार्टियों ने मंकीपॉक्स पर संसद में तत्काल चर्चा की मांग की है। संसद के दोनों सदनों में आज भी हंगामे होने के आसार हैं। विपक्ष महंगाई, अग्निपथ स्कीम, GST पर सरकार को घेर सकता है। संसद सत्र से पहले दिल्ली के लाइब्रेरी हाउस में भाजपा की संसदीय दल की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री समेत भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हुए। बैठक में जेपी नड्डा ने सांसदों से कहा कि हर घर तिरंगा के लिए वातावरण बनाएं। इस दौरान उन्होंने हर घर तिरंगा अभियान पर लोगों को जागरुक करने की बात कही। उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगवाना शुरू करें।इससे पहले सोमवार को लोकसभा में महंगाई पर चर्चा की गई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में महंगाई पर सरकार की ओर से जवाब दिया। उन्होंने कहा कि UPA के दौरान देश में महंगाई 9 बार डबल डिजिट में रही। 22 महीने रिटेल महंगाई 9% से ज्यादा रही, जबकि हम महंगाई को 7% से नीचे लाने की कोशिश कर रहे हैं। इस साल मानसून सत्र के पहले सप्ताह के मुकाबले दूसरे सप्ताह में दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को मिलाकर सिर्फ 16.49% कामकाज हुआ। पहले सप्ताह में केवल 26.90% ही कामकाज हुआ था। राज्यसभा के कामकाज में 21.58 प्रतिशत की गिरावट आई। उच्च सदन में 51 घंटे और 35 मिनट का कामकाज निर्धारित था, जहां सिर्फ 11 घंटे और 8 मिनट ही कामकाज हुआ। मतलब 40 घंटे 45 मिनट बर्बाद हो गए। राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू इस पर नाराजगी जता चुके हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!