एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट कोहली-अनुष्का शर्मा

by sadmin
Spread the love

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन में अपना वेकेशन एंजॉय करने पहुंचे थे। दोनों ने वहां काफी समय साथ में बिताया और जमकर मस्ती की। अब विराट और अनुष्का छुट्टियां बिताकर वापस आ गए हैं। दोनों को हाल ही में एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया है। विराट और अनुष्का इंटस्ट्री के आदर्श कपल में से एक माने जाते हैं। फैंस भी दोनों को बहुत प्यार देते हैं। विराट और अनुष्का का कोई भी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही छा जाता है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लंदन से छुट्टियां बिताकर वापस लौट आए हैं। पैपराजी ने दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया है। इस दौरान भी दोनों एकदूसरे पर जमकर प्यार लुटाते नजर आए। इस वीडियो को एक फैन पेज विरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दोनों एक दूसरे की केयर कर रहे हैं। इस दौरान दोनों बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आए। कई साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद विराट और अनुष्का 11 दिसंबर 2017 को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद अनुष्का शर्मा ने पिछले साल एक बेटी वामिका को जन्म दिया था। अनुष्का शर्मा की फिल्म ‘चकड़ा एक्सप्रेस’ सितंबर में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में वह महिला खिलाड़ी झूलन गोस्वामी की भूमिका में नजर आएंगी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!