जिला निर्वाचन अधिकारी पी.एस.एल्मा ने की जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी गठित

by sadmin
Spread the love

धमतरी,स्वीप कार्ययोजना के जिले में बेहतर क्रियान्वयन और पर्यवेक्षण के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  पी.एस.एल्मा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी गठित की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती प्रियंका महोबिया कमेटी की समन्वयक होंगी। सदस्य के तौर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषिकेश तिवारी, सहायक संचालक कौशल विकास डॉ.शैलेन्द्र गुप्ता, उप संचालक समाज कल्याण  अखिलेश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रजनी नेल्सन, उप संचालक जिला जनसम्पर्क कार्यालय श्रीमती इस्मत जहॉं दानी, प्राचार्य, बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय श्रीमती श्रीदेवी चौबे, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.डी.के.तुर्रे, आयुक्त नगरपालिक निगम धमतरी  विनय कुमार पोयाम को शामिल किया गया है। साथ ही जिला सूचना अधिकारी  उपेन्द्र चन्देल, ई.डिस्ट्रीक्ट मैनेजर  शब्बीर हुसैन, संचालक, नेहरू युवा केन्द्र भूपेन्द्र दास, जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना अमर सिंह साहू, अध्यक्ष सार्थक दिव्यांग स्कूल डॉ.सरिता दोशी, अध्यक्ष ग्रीन आर्मी सुश्री जानकी गुप्ता, दिव्यांग आईकॉन  अरविंद शर्मा और ईएलसी नोडल अधिकारी  चन्द्रशेखर शर्मा को सदस्य के तौर पर जिला स्तरीय स्वीप कोर कमेटी में शामिल किया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!