सोनम कपूर ने मां बनने से पहले पति को लेकर किया पोस्ट

by sadmin
Spread the love

सोनम कपूर फिलहाल अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं। इस बीच वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस ने पति आनंद अहुजा को लेकर पोस्ट किया है जो काफी वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में सोनम ने आनंद के लिए स्पेशल मैसेज लिखा है। आज आनंद का बर्थडे है और इस मौके पर सोनम ने आनंद के साथ कुछ फोटोज शेयर की हैं। सोनम ने लिखा, मेरा शेर पति, आप कितने अच्छे और डेडिकेटेड इंसान हो। मैंने अपनी लाइफ में जरूर कुछ अच्छा किया होगा इसलिए मुझे इतना प्यार करने वाला मिला है। आपके जैसा कोई नहीं और ना ही हो सकता है। हैप्पी बर्थडे मेरे स्नीकर से प्यार करने वाले और बास्केटबॉल लवर। आप हमेशा शाइन करोगे क्योंकि आपकी लाइट गुडनेस से आती है। इसके अलावा आप बेस्ट डैड बनने वाले हो क्योंकि आप हमेशा अच्छे स्टूडेंट रहे हो। लव यू, लव यू लव यू। सोनम कपूर लास्ट फिल्म जोया फैक्टर में नजर आई थीं जो साल 2019 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सोनम के साथ दुलकर सलमान लीड रोल में थे। इसके बाद पिछले साल उन्होंने फिल्म ब्लाइंड की शूटिंग की जिसकी अभी रिलीज और स्टार कास्ट को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं है। प्रेग्नेंसी से पहले ही सोनम ने इसकी शूटिंग पूरी कर ली थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!