दुर्घटना से बची इंडिगो की फ्लाइट

by sadmin
Spread the love

भारत में यात्री विमानों में तकनीकी गड़बड़ी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवाह को इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-757 को उड़ान भरने से पहले ही रद्द कर दिया गया।  विमान असम के जोरहाट से बंगाल के कोलकाता जाने वाला था। जब इसे टेक-ऑफ के लिए लाया जा रहा था, उसी दौरान विमान फिसल गया। पायलट के निर्देश पर विमान को जांच के लिए भेजा गया। शुरुआती जांच में फ्लाइट में कोई दिक्कत नहीं मिली है। इस घटना में कोई यात्री जख्मी नहीं हुआ। एएआई के अधिकारी ने कहा कि विमान में कुछ तकनीकी खराबी थी और रात करीब 8:15 बजे उड़ान रद्द कर दी गई। विमान में 98 यात्री सवार थे। सभी यात्री विमान से उतर गए और सुरक्षित हैं। संपर्क किए जाने पर इंडिगो के प्रवक्ता ने कहा कि हम फिलहाल जानकारी की जांच कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!