ममता का भाजपा पर आरोप, 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी सरकार की जीत नहीं होगी

by sadmin
Spread the love

 कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला किया है। उन्होंने दावा किया कि साल 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत नहीं होगी। दरअसल, ममता के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस के विधायक पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत में हैं। वहीं तृणमूल विधायक माणिक भट्टाचार्य भी जांच एजेंसी की रडार में हैं। मुख्यमंत्री ममता ने कहा कि आज की स्थिति में मैं कहना चाहती हूं कि जो उद्योगपति हैं, उन्हें डरने की जरुरत नहीं है। मुझे पता है आपके घर में ईडी, आईटी और सीबीआई की छापेमारी हो चुकी है। लेकिन मुझे विश्वास है कि 2024 में भाजपा नहीं आएगी। इसलिए पुराना घर (संसद) तोड़कर नया घर (सेंट्रल विस्टा) बना रहे हैं। क्योंकि उनका पुराना घर में जाना फिर से नहीं हो सकेगा। लेकिन किसी भी घर में चले जाए अगर भाग्य ख़राब हो जाएगा तब भाग्य ठीक नहीं होगा। सीएम ममता ने कहा कि उनके (भाजपा) के पास कोई काम नहीं है, उनका काम 3-4 एजेंसियों के जरिए राज्य सरकारों को अपने हाथ में लेना है। उन्होंने महाराष्ट्र, अब झारखंड पर कब्जा कर लिया है लेकिन बंगाल ने उन्हें हरा दिया है। बंगाल को तोड़ना आसान नहीं है, क्योंकि आपको पहले रॉयल बंगाल टाइगर से लड़ना होगा।  मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे विश्वास है कि भाजपा 2024 में (सत्ता में) नहीं आएगी। भारत में बेरोजगारी 40 प्रतिशत बढ़ रही है, लेकिन बंगाल में 45 प्रतिशत कम हो गई… आज मीडिया ट्रायल चल रहा है और वे लोगों को आरोपी कह रहे हैं। वे सिर्फ बंगाल की छवि खराब करना चाहते हैं। बता दें कि ममता की पार्टी के नेता पार्थ चटर्जी और माणिक भट्टाचार्य भर्ती घोटाला मामले को लेकर ईडी की रडार में हैं। पार्थ चटर्जी को तब ईडी की हिरासत में हैं। जबकि माणिक भट्टाचार्य को जांच एजेंसी ने तलब किया है। इतना ही नहीं ईडी ने 22 जुलाई को माणिक भट्टाचार्य के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसके अलावा जांच एजेंसी ने भर्ती घोटाले में कथित रूप से शामिल अन्य लोगों के यहां भी छापेमारी की थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!