लंदन पहुंचे विराट और अनुष्का

by sadmin
Spread the love

लंदन में कोहली और अनुष्का के घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इस जोड़े ने शहर के एक भारतीय रेस्त्रां में खाना गया। उसके बाद दोनों को शेफ के साथ पोज देते देखा गया।इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली इन दिनों छुट्टी पर हैं। खराब फॉर्म से गुजर कोहली दुनिया के अलग-अलग शहरों में घूम रहे हैं। इंग्लैंड से वह छूट्टी मनाने के लिए पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ फ्रांस की राजधानी पेरिस गए थे। अब विराट और अनुष्का पेरिस से वापस लंदन लौट आए हैं।लंदन में दोनों के घूमने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हाल ही में इस जोड़े ने शहर के एक भारतीय रेस्त्रां में खाना गया। उसके बाद दोनों को शेफ के साथ पोज देते देखा गया। शेफ सुरेंद्र मोहन ने ट्विटर पर बॉम्बे बस्टल रेस्त्रां के बाहर विराट और अनुष्का के साथ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा- भारत की शान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने हमारे यहां खाना खाया। इससे हम गौरवान्वित और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!