राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला ट्वीट शहीदों के नाम

by sadmin
Spread the love

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने करगिल दिवस पर शहीदों को नमन किया है। खास बात है कि देश का सर्वोच्च पद संभालने के बाद मुर्मू की तरफ से यह पहला ट्वीट किया गया है। उन्होंने लिखा है कि पूरा देश शहीदों और उनके परिवार का हमेशा ऋणी रहेगा। साल 1999 में आज ही के दिन पाकिस्तान ने भारतीय वीर सैनिकों के सामने घुटने टेक दिए थे।राष्ट्रपति भवन के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की असाधारण वीरता, पराक्रम और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। भारत माता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले सभी वीर सैनिकों को मैं नमन करती हूं। सभी देशवासी, उनके और उनके परिवारजनों के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!