मिजोरम में भाजपा विधायक को एक साल की जेल

by sadmin
Spread the love

मिजोरम में BJP के इकलौते विधायक बुद्ध धान चकमा के साथ ही 12 अन्य नेताओं को भ्रष्टाचार मामले में एक साल की जेल की सजा सुनाई गई है। विशेष न्यायाधीश वनलालेनमाविया ने तुइचांग के विधायक समेत 13 लोगों को 2013 से 2018 के बीच चकमा स्वायत्त जिला परिषद (सीएडीसी) के 1.37 करोड़ रुपये के गबन के लिए एक साल की जेल की सजा सुनाई। अदालत ने उन्हें 22 जुलाई को विकास कार्यों के लिए रखी विशेष सहायता निधि से पैसे निकालने और अपनी आधिकारिक शक्तियों का दुरुपयोग करने का दोषी ठहराया था। जब यह भ्रष्टाचार हुआ तो ये सभी सीएडीसी के सदस्य थे। अदालत ने उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना राशि न देने पर उन्हें 30 अतिरिक्त दिन की सजा काटनी होगी। अदालत ने सुनवाई के तुरंत बाद ही दोषियों को जमानत पर रिहा कर दिया। उनके वकील ने याचिका दी थी कि वे इस फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!