क्रुणाल पांड्या के घर आया नन्हा मेहमान

by sadmin
Spread the love

टीम इंडिया के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पंखुड़ी ने बच्चे को जन्म दिया। इसकी जानकारी खुद क्रुणाल ने सोशल मीडिया के जरिये दी है। इतना ही नहीं क्रुणाल ने बेटे का नाम भी बताया है। क्रुणाल फिलहाल टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। हाल ही में उन्होंने काउंटी चैंपियनशिप के लिए साइन किया था। क्रुणाल ने सोशल मीडिया पर पत्नी पंखुड़ी और बेटे के साथ दो तस्वीरें साझा कीं। क्रुणाल ने कैप्शन में बेटे का नाम बताया। उन्होंने लिखा- कवीर क्रुणाल पांड्या। इस फोटो पर कई क्रिकेटर्स ने प्रतिक्रिया भी दी है। इनमें केएल राहुल, ईशान किशन, मोहसिन खान,  खलील अहमद, जयंत यादव, कुलदीप यादव, सिद्धार्थ कौल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। सभी ने क्रुणाल और पंखुड़ी को बधाई दी है। वहीं, मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर, जहीर खान की पत्नी और एक्ट्रेस सागरिका घटगे और मनीष पांडे की पत्नी आश्रिता शेट्टी ने भी फोटो पर कमेंट किया है। क्रुणाल के भाई और चाचा बने भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी फोटो पर रिएक्शन दिया है। उन्होंने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर अपने स्टेटस पर लगाया है और लिखा- लव यू बेबीज क्रुणाल और पंखुड़ी। इसके साथ ही उन्होंने दिल वाला इमोजी भी लगाया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!