रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का मुनाफा बढ़ा

by sadmin
Spread the love

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पहली तिमाही के नतीजे जारी हो गए हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 46.3% की वृद्धि के साथ 17,955 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 12,273 करोड़ रुपये था। इस दौरान कंपनी का परिचालन राजस्व 54.5% बढ़कर 223,113 करोड़ रुपये हो गया है, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 144,372 करोड़ रुपये था। रिलायंस रिटेल के नतीजों में शानदार हरियाली दिख रही है। जून तिमाही में ग्रॉस रेवेन्यू 58,554 करोड़ रुपये था, जिसमें पूर्व की तुलना में 51.9% की वृद्धि की गई है। इस तिमाही में शुद्ध लाभ 2,061 करोड़ रुपये है जो पिछले वर्ष की तुलना में 114.2% अधिक थी। देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो इन्फोकॉम का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल कंपनी के मुनाफ में 24 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। देश के दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलांयस जियो की परिचालन आय जून 2022 को समाप्त तिमाही में लगभग 21.5 प्रतिशत बढ़कर 21,873 करोड़ रुपये हो गई है।  जियो की पहली तिमाही का परिणाम ऐसे समय आया है जब दूरसंचार कंपनियां 5जी सेवाओं की शुरुआत करने की दहलीज पर खड़ी है। देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई को शुरू होनी है। इसमें कम-से-कम 4.3 लाख करोड़ रुपये मूल्य के कुल 72 गीगाहर्ट्ज रेडियो तरंगों को बिक्री के लिये रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!