शिवसेना के बागी सांसदों को दी गई वॉय श्रेणी की सुरक्षा

by sadmin
Spread the love

मुबंई । महाराष्ट्र में शिवसेना के 12 बागी सांसदों को केन्द्र एवं राज्य सरकारों द्वारा वॉय स्तर की सुरक्षा दी गई है। सूत्रों ने बताया कि ऑनलाइन बैठक के बाद इन बागी सांसदों को सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय हुआ। इन सांसदों के निवास और कार्यालय पर अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए है। इस बीच बागी सांसदों के लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करने और समूह के नेता और नए सचेतक के बारे में आग्रह करने की संभावना है। एकनाथ शिंदे गुट मुबंई सांसद राहुल स्नेवाल को समूह का नेता और भावना गवली को नए मुख्य सचेतक के रुप में चाहते है। शिंदे ने बागी सांसदों से देर रात दिल्ली पहुंचने पर मुलाकात की।  भावना गवली ने शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को पत्र लिखकर उन विधायकों के खिलाफ नरमी बरतने की मांग की है, जिन्होंने उनके खिलाफ बगावत की और भारतीय जनता पार्टी में वापस गए।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!