बिहार के सिवान में श्रावण के पहले सोमवार को बाबा महेंदरनाथ मंदिर में भगदड़, दो महिलाओं की मौत, कई घायल

by sadmin
Spread the love

सिवान । बिहार के सिवान जिले में श्रावण के पहले सोमवार को प्रसिद्ध बाबा महेंदरनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं के जलाभिषेक के दौरान भगद़ड़ में दो महिला की दबकर मौत हो गई है। हादसा सिवान के सिसवन प्रखंड स्थित बाबा महेंदरनाथ मंदिर में हुआ है। खबर के मुताबिक पहली सोमवार को जलाभिषेक के लिए बाबा महेंदरनाथ मंदिर में भारी संख्या में भक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचे थे। शिवालय प्रांगण में अत्यधिक भीड़ के कारण कतारबद्ध दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। वहीं सासाराम के गुप्ताधाम में दम घुटने से होमगार्ड जवान की भी मौत हो गई।मृतका जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भंटापोखर गांव निवासी दिलीप बैठा की पत्नी सोहागमती देवी बताई जाती हैं। जबकि दूसरा मृतक महिला की पहचान लीलावती देवी के रूप में हुई है। जलाभिषेक के दौरान हुए हादसे में दो महिलाओं की मौत के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति हो गई। इस दौरान कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों में अजोरिया देवी पति दीनानाथ यादव प्रतापपुर निवासी, शिव कुमारी देवी पति जनक देवी भगत घर शाहबाजपुर थाना हुसैनगंज समेत अन्य शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पहली सोमवार को बाबा महेंदरनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए भक्त पहुंचे थे। ये मंदिर काफी प्रसिद्ध है, इसलिए यहां काफी दूर-दूर से लोग आते हैं। भक्तों की भीड़ ज्यादा होने के वजह जलाभिषेक के लिए मंदिर प्रांगण में काफी लंबी लाइन लगी थी। जल चढ़ाने के दौरान काफी भीड़ होने की वजह से दो महिलाओं की दबकर मौत हो गई। महिलाओं की मौत के बाद मंदिर परिसर में भगदड़ की स्तिथि पैदा हो गई। इस दौरान कई लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने व्यवस्था को संभालने की कोशिश में लग गई। पुलिस भीड़ को नियंत्रण कर रही है। बताया जाता है कि फिलहाल मंदिर क स्थिति सामान्य है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!