टीम इंडिया अब वेस्टइंडीज दौरे पर

by sadmin
Spread the love

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया का अगला लक्ष्य वेस्टइंडीज दौरा है। टीम का यह दौरा टी20 वर्ल्ड कप के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 22 जुलाई से 7 अगस्त के बीच टीम इंडिया इस दौरे पर 3 वनडे मैचों के अलावा 5 टी20 मैच भी खेलेगी। इस दौरे पर टीम इंडिया ने अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दिया है। टीम ने विराट कोहली, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ियों को इस दौरे पर आराम दिया है। रोहित की अनुपस्थिति में वनडे में टीम की कमान शिखर धवन के पास है। वेस्टइंडीज के लिए यह दौरा आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि एक तरफ जहां टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज जीत कर आई है वहीं वेस्टइंडीज को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!