राष्ट्रपति चुनाव में ममता बनर्जी का साथ देंगे अरविंद केजरीवाल

by sadmin
Spread the love

आगामी 18 जुलाई को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए दिल्ली और पंजाब में सत्तासीन आम आदमी पार्टी ने भी शनिवार को अपने पत्ते खोल दिए हैं। दिल्ली में हुई एक अहम बैठक के बाद आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि वह राष्ट्रपति चुनाव 2022 में यूपीए के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देगी।आम आदमी पार्टी की पालिटिकल अफेयर कमेटी की शनिवार को बुलाई गई बैठक में यह फैसला लिया गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने मीडिया के सामने आकर इस बाबत जानकारी दी।आम आदमी पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा का समर्थन करेगी।AAP की राजनीतिक मामलों की समिति ने शनिवार को एक अहम बैठक के बाद यह फैसला लिया है। दिल्ली और पंजाब दो राज्यों में आम आदमी पार्टी की सरकार है। मीडिया से रूबरू राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति की बैठक के बाद शनिवार को कहा कि समिति ने राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन देने का फैसला लिया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!