थोक महंगाई पर राहत

by sadmin
Spread the love

खुदरा के बाद अब थोक महंगाई में भी थोड़ी नरमी आई है। कच्चे और खाद्य तेलों सहित वैश्विक वस्तुओं की कीमतों में कुछ नरमी के बीच, भारत की थोक महंगाई जून में 15.18% पर आ गई। हालात में सुधार तो हुए हैं लेकिन अब भी यह आंकड़े टेंशन बढ़ाने वाले हैं। ये लगातार 15वां महीना है जब थोक महंगाई के आंकड़े दो अंकों में आए हैं। हालांकि, थोक मुद्रास्फीति बढ़ने का तीन महीने से जारी चलन जून में बंद जरूर हुआ है। मई में भी थोक महंगाई दर तीन दशक के उच्च स्तर 15.88% पर थी। इस लिहाज से जून में मामूली गिरावट आई है। अगर जून 2021 से तुलना करते हैं तो थोक महंगाई दर में इजाफा हुआ है। जून 2021 में थोक महंगाई 12.07% पर थी।जून 2022 में खाद्य पदार्थों की कीमतें एक साल पहले की तुलना में14.39% बढ़ी हैं। सब्जियों में मूल्य वृद्धि की दर 56.75% थी, जबकि आलू और फलों में मूल्य वृद्धि क्रमशः 39.38%  और 20.33% थी। इसी तरह, ईंधन और बिजली की कीमतों में 40.38% की वृद्धि हुई। जून में कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की मुद्रास्फीति 77.29% थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!