पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा का फोटोशूट हुआ वायरल

by sadmin
Spread the love

प्रियंका चोपड़ा की हर अदा कमाल है। चाहे वह हर फिल्म में शानदार अदाकारी दिखाती हैं और हर तस्वीर में कमाल लगती हैं। प्रियंका चोपड़ा अपने ससुराल वालों के भी काफी करीब हैं। उनके साथ प्रियंका की अच्छी बॉन्डिंग है। अभिनेत्री अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें अपलोड करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। हर तस्वीर में उनकी खूबसूरती और अदा देखते ही बन रही है।निक और प्रियंका परफेक्ट कपल हैं। दोनों फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक हैं।  हाल ही में अभिनेत्री ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, वह काफी वायरल हो रही हैं। प्रियंका ने रेड, नेवी ब्लू और व्हाइट कलर के कॉम्बिनेशन की ड्रेस पहनी है। वहीं निक ने ब्लू और रेड कलर का जैकेट कैरी किया है। दोनों की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। दोनों एक दूसरे को गले लगाते हुए कैमरे की तरफ देख रहे हैं।दोनों की ये तस्वीर फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक शख्स ने लिखा- ये प्रियंका की शानदार तस्वीरों में से एक है। वहीं दूसरे ने कहा- प्रियंका बहुत हॉट और क्यूट लग रही हैं। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद पति के साथ अमेरिका में ही रह रही हैं। साल के शुरुआत में प्रियंका और निक सेरोगेसी के जरिए एक बेटी के माता-पिता बने थे। इनकी बेटी का नाम मालती मेरी जोनस है।

 

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!