चुनाव में लाभ उठाने के लिए शिवसेना ने वार्डों का फिर से निर्धारण किया, गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया – कांग्रेस

by sadmin
Spread the love

मुंबई । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मिलिंद देवड़ा ने मुंबई में आगामी निकाय चुनावों को लेकर गठबंधन सहयोगी शिवसेना पर जबरदस्त हमला किया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि चुनाव में लाभ उठाने के लिए शिवसेना ने वार्डों का फिर से निर्धारण किया है औऱ उसने कभी भी गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस अपने हितों के प्रति जागरूक नहीं है तो वो “बाहर निकलने के लिए तैयार” है। देवड़ा ने एक समाचार चैनल को दिए साक्षात्कार में कहा, “अगर कांग्रेस का अपने अधिकारों के लिए लड़ना एमवीए के लिए खतरा साबित हो सकता है तो हम वो खतरा उठाने के लिए तैयार हैं। अगर किसी ने गठबंधन धर्म का उल्लंघन किया है, तो कांग्रेस बाहर निकलने के लिए तैयार है।” उन्होंने राज्य के नए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे  और उप-मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर ये आरोप लगाया है कि शिवसेना ने अनुचित फायदे के लिए वार्डों का गलत तरीके से निर्धारण किया है। बृहन्मुंबई निगम पर फिलहाल सेना का वर्चस्व है और यह देश का सबसे धनी कारपोरेशन है। हाल ही में गुजरात विधानसभा चुनावों के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए देवड़ा ने कहा, “अभी बीएमसी में कोई जवाबदेही नहीं है और लोकतांत्रिक तरीकों से चुनाव कराने की जरूरत है। शिवसेना के हितों को ध्यान में रखकर वार्डों का पुनर्निर्धारण किया गया है।” उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर पहले भी अपना विरोध दर्ज करा चुकी है। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने के शिवसेना के फैसले के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा,”शायद संजय राउत कमेंट कर सकते हैं।”

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!