टीएमसी नेता बाबुल सुप्रियो ने कहा, भाजपा बंगाल को समझ नहीं सकी

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली । मां काली के विवादित पोस्टर पर चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं हो रहा है। तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा के बाद बाबुल सुप्रियो का मां काली पोस्टर विवाद पर बयान आया है। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रियो ने इस विवाद को लेकर बीजेपी को आड़े हाथ लिया है। सुप्रियों ने कहा है कि बीजेपी विवाद में खुद अपने चेहरे पर कालिख पोतने का काम कर रही है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी ने हिंदू पुजारियों के साथ राज्यपाल जगदीप धनखड़ से मुलाकात की। सुवेंदु अधिकारी ने राज्यपाल से मुलाकात में उन्हें मां काली की तस्वीर भेंट की। तस्वीर के साथ-साथ उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन भी सौंपा है। ज्ञापन में मां काली के खिलाफ विवादित बयान देने वालों पर कार्रवाई की मांग की गई है। बीजेपी के नेताओं ने राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से भी मुलाकात की। बीजेपी के नेताओं ने उन्हें भी देवी काली की तस्वीर भेंट की। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी काली मंदिर में पूजा की। दरअसल सुप्रियो ने बीजेपी पर मां काली पोस्टर विवाद को बढ़ाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बीजेपी की आलोचना कर कहा कि बीजेपी बंगाल को कभी नहीं समझ सकी है। बीजेपी बंगालियों को मूर्ख मानती है। वह तभी इस तरह की बचकाना हरकतें कर रही है। यहीं बचकाना हरकतें उनके चेहरे पर कालिख पोत रही है। यह शर्मनाक है कि बीजेपी द्वारा राजभवन को इसतरह के शर्मनाक कृत्यों का मंच बनाया गया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!