मुख्यमंत्री से शिल्पकार वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

by sadmin
Spread the love

रायपुर,मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भाटापारा-बलौदाबाजार जिले के ग्राम मल्दी निवासी शिल्पकार  तारकेश्वर वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को  तारकेश्वर वर्मा ने काष्ठ पर उकेरी गई छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति, छत्तीसगढ़ सरकार का मोनो, भारत के संविधान की उद्देशिका, डॉ. नरेंद्र देव वर्मा द्वारा रचित छत्तीसगढ़ राजगीत भेंट किया। मुख्यमंत्री ने शिल्पकार  वर्मा के काष्ठ शिल्प की सराहना की और उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर  भोला वर्मा सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!