बारिश से कई राज्यों में मचा हाहाकार

by sadmin
Spread the love

देश के कई राज्यों में बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। गुजरात और महाराष्ट्र में तो हाहाकार मचा हुआ है। गुजरात के कई जिलों में बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। यहां अब तक 61 लोगों की मौत की खबर है। वहीं महाराष्ट्र में भी पिछले कई दिनों से जारी बारिश के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। इस बीच राजधानी दिल्ली में आज की सुबह सुहाना मौसम लेकर आई। सुबह से यहां बादल घिरे रहे। करीब 10 बजे के आसपास तेज बारिश शुरू हो गई। वहीं उत्तराखंड, पंजाब, राजस्थान में भी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!