केरल में RSS कार्यालय पर फेंका गया बम

by sadmin
Spread the love

केरल के कन्नूर जिले के पय्यानुर में आरएसएस कार्यालय पर बम फेंकने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पय्यान्नूर पुलिस के अनुसार, यह घटना आज सुबह हुई, हमले में इमारत की खिड़की के शीशे टूट गए। आगे की जांच जारी है। इस घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। यह हमला किसने और किस इरादे से किया? फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हर स्तर से जांच कर रही है।इस घटना पर भाजपा के टॉम वडक्कन ने टिप्पणी करते हुए लिखा कि यह चौंकाने वाला और दुर्भाग्यपूर्ण है कि कानून और व्यवस्था की स्थिति सामाजिक संगठनों पर बम फेंकने के स्तर तक बिगड़ गई है। यह नागरिक समाज में स्वीकार्य नहीं है। इससे पहले भी आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले हुए हैं। इस तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति से जल्दी से निपटना होगा। इसके लिए पुलिस और राज्य प्रशासन जवाबदेह हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!