छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: वन मंत्री मोहम्मद अकबर

by sadmin
Spread the love

वन मंत्री ने जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कवर्धा के नव निर्वाचित संचालक मण्डल के सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: वन मंत्री मोहम्मद अकबर वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने कवर्धा में आयोजित समारोह में आज जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित कवर्धा के नव निर्वाचित संचालक मण्डल के सदस्यों को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर उन्होंने नव निर्वाचित संचालक मण्डल के सदस्यों को बधाई और शुभकामनाएं दी। वन मंत्री अकबर ने इस अवसर पर कहा कि पिछले तीन सालों में अकेले छत्तीसगढ़ में देश के 74 प्रतिशत लघु वनोपज की खरीदी की जा रही है। लघु वनोपज खरीदी में छत्तीसगढ़ का देश में पहला स्थान है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री को लघु वनोपज प्रोत्साहन के लिए पुरस्कार प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ में लगभग 13 लाख 50 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहक हैं। इसके अलावा लघु वनोपज के संग्रहण के लिए लगभग 4 लाख 50 हजार महिला समूह कार्यरत् हैं। वनोपज की खरीदी कर इसकी वैल्यु एडिशन किया जाता है और वैल्यूएडिशन से प्राप्त राशि को समूह को दी जाती है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने वायदे के अनुसार तेंदूपत्ता का समर्थन मूल्य ढाई हजार प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 4 हजार प्रति मानक बोरा किया है छत्तीसगढ़ देश में सर्वाधिक लघु वनोपज खरीदी करने वाला राज्य: वन मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम में वन मंत्री मोहम्मद अकबर की उपस्थिति में वन मंडलाधिकारी ने जिला युनियन अंर्तगत संचालक मंडल सदस्य एवं जिला युनियन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में जिला अध्यक्ष दुखीराम धुर्वे, उपाध्यक्ष भागवत प्रसाद साहू, छत्तीसगढ़ राज्य लघुवनोपज सहकारी संघ प्रतिनिधि के रूप में टूमन सिंह, साहेब लाल नेताम, सदस्य सियाराम पाली, टीककाराम बारले, फगनुराम धुर्वे, पंचराम धु्रर्वे, खेदिया बाई, सुर्दशन साहू, जिला युनियन प्रतिनिधि समल सिंह, फत्ते सिंह, बांके लाल साहू, वंताराम साहू, धरमदास, प्रेमलाल मरकाम, बिरेन्द्र कुमार धुर्वे, बुद्ध सिंह, पंचम मेरावी शामिल है। संचालक मंडल शपथ कार्यक्रम के दौरान वनमंडलाधिकारी चूड़ामणि सिंह ने जिला यूनियन, कवर्धा अंतर्गत संचालित योजनाओं के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर क्रेड़ा के सदस्य कन्हैया अग्रवाल, नीलकंठ चंद्रवंशी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य महेश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषि शर्मा, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष महेन्द्र कुंभकार, बोड़ला जनपद अध्यक्ष लीला धनुक वर्मा, कृषक कल्याण सदस्य भगवान सिंह पटेल, शाकम्भरी बोर्ड के सदस्य हरि पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!