दोस्त शिंजो आबे पर हमले से दुखी पीएम मोदी

by sadmin
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व पीएम और अपने ख़ास दोस्त शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले को लेकर दुख जताया है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘मेरे प्रिय मित्र शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। मेरे विचार और प्रार्थनाएं उनके और उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।’ बता दें पीएम मोदी और शिंजो आबे की दोस्ती बहुत गहरी है। ऐसे तो अंतर्राष्ट्रीय नेताओं में पीएम मोदी के कई दोस्त हैं, लेकिन शिंजो आबे के साथ उनकी दोस्ती बेहद खास है। पीएम मोदी से दोस्ती का ही नतीजा था कि आज भारत और जापान के रिश्ते बेहद प्रगाढ़ हैं। शिंजो आबे उन तमाम जापानी प्रधानमंत्रियों में नंबर एक पर हैं जिन्होंन अपने कार्यकाल के दौरान सबसे ज्यादा बार भारत का दौरा किया है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!