करण जौहर ने कन्फर्म किया सारा अली खान और कार्तिक आर्यन थे कपल

by sadmin
Spread the love

मुंबई  करण जौहर को इंडस्ट्री के लोग ‘जोड़ी-मेकर’ के नाम से भी जानते हैं। उनके शो कॉफी विद करण पर कई जोड़ियां बनीं। कटरीना कैफ और विकी कौशल लेटेस्ट उदाहरण हैं। करण के काउच से कहानी शुरू होकर तीन साल के अंदर उनकी शादी भी हो गई। करण जौहर अपने काउच को मेनिफेस्टेशन काउच मानते हैं। उन्होंने सारा अली खान और कार्तिक आर्यन का भी जिक्र किया। सारा ने कॉफी विद करण में कार्तिक आर्यन को अपना क्रश बताया था। इसके बाद दोनों की डेटिंग की खबरें शुरू हो गईं। करण ने अब इस उनके अफेयर का खुलासा भी कर दिया है। करण जौहर अपने शो कॉफी विद करण को लेकर सुर्खियों में हैं। करण जौहर ने कहा, मैं इस काउच को मेनिफेस्टेशन काउच कहता हूं। मैं कृति सेनन को भी एक दिन बोल रहा था। मैंने कहा बस नाम बोल दो क्योंकि कटरीना कैफ ने इस काउच पर कहा था कि उन्हें लगता है कि वह विकी कौशल के साथ अच्छी लगेंगी। यह पता चलने पर विकी बेहोश हो गए और फिर इसके बाद उनकी शादी ही हो गई। सारा ने कार्तिक का नाम लिया और उनकी डेटिंग शुरू हो गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!