दो समुदायों में भड़की हिंसा,धारा 144 लागू

by sadmin
Spread the love

कर्नाटक के बगलकोट के केरूर में बुधवार शाम दो गुटों के बीच झड़प के बाद हिंसा भड़क गई। तीन लोग घायल हुए हैं। हालात पर काबू करने के लिए शुक्रवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है।बताया गया है कि दो गुटों के बीच बहस के बाद हिंसा शुरू हो गई। विभिन्न समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आगजनी भी की गई। केरूर में स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी की गई है।बगलकोट के कलेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि 8 जुलाई सुबह 8 बजे तक के लिए धारा 144 लगाई गई है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। घटना के तुरंत बाद, बदमाशों का एक समूह बाजार में घुस गया गाड़ियों में आग लगा दी। बताया गया है कि महिलाओं की छेड़छाड़ को लेकर दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाए हैं। इसे लेकर कहासुनी बवाल में बदल गई।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!