अग्रदूत समाचार पत्र समूह का स्वर्ण जयंती समारोह कल

by sadmin
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अग्रदूत समाचार समूह के स्वर्ण जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे और फिर इस कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। अग्रदूत भारत में प्रकाशित होने वाला असमिया भाषा का एक समाचार पत्र है।प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान के मुताबिक मोदी शाम साढ़े चार बजे वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से इस समारोह का उद्घाटन करेंगे।असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। सरमा अग्रदूत समूह के स्वर्ण जयंती समारोह के लिए बनाई गई समिति के मुख्य संरक्षक हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!