जीवाश्म वैज्ञानियों ने सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की

by sadmin
Spread the love

वाशिंगटन। अमेरिका के जीवाश्म वैज्ञानियों ने पेड़ पर चढ़ने वाले सबसे प्राचीन सरीसृप की खोज की है।  न्यू मैक्सिको के चामा गांव से ठीक बाहर इस जीवाश्म को खोजा गया है। रेकॉर्ड के हिसाब से ये पेड़ पर चढ़ने वाला अब तक का सबसे पुराना सरीसृप जीव है। ये 35 करोड़ साल पुराना है।इस खोज को करने वालों में अमेरिका के न्यू मैक्सिको के नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम और कार्नेगी नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के जीवाश्म वैज्ञानिक शामिल हैं।
शोधकर्ताओं का कहना है कि अब तक का सबसे पुराना पेड़ पर चढ़ने वाला सरीसृप जीव 29 करोड़ साल पुराना था, जिसे जर्मनी में एक पत्थर से खोजा गया था। शोधकर्ताओं ने कहा कि ये जीवाश्म 35 करोड़ साल पुराना है, जिसे पृथ्वी के पेंसिल्वेनियाई काल की चट्टान से खोजा गया था। शोधकर्ताओं ने इस सरीसृप का नाम ईस्केन्सर रखा है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इस खोज से हमें जानकारी मिलती है कि सरीसृप पेड़ पर कब से चढ़ने लगे थे। न्यू मैक्सिको नेचुरल हिस्ट्री म्यूजियम के डॉक्टर स्पेंसर जी लूकस ने कहा, ‘एक बार फिर न्यू मैक्सिकों से एक ऐसा जीवाश्म मिली है जिसे पेलियेंटोलॉजी की किताबों में शामिल किया जाएगा।
शोधकर्ताओं ने कहा कि इस कंकाल में कुछ ऐसी खासियत हैं जिन्हें देखने से समझा जा सकता है कि ये जीव पेड़ों पर चढ़ सकता था। शोधकर्ताओं ने कहा कि इस जीव के दांत से पता चलता है कि ये कीड़े मकौड़ों को खाते थे। इस जीव की खोज अन्य समान सरीसृप का पता लगाना है जिन्हें अभी तक खोजा नहीं जा सका है। इससे यह भी पता चलता है कि पेंसिल्वेनियाई समय में जीवों में बहुत विविधता थी। ईस्केन्सर के कंकाल में विशेष तौर पर हाथ, पैर ये संकेत देते हैं कि ये पेड़ों पर चढ़ सकते थे। नई खोज में एक छोटा, फुर्तीला जीव मिला है जो पेड़ों पर चढ़ सकता था। ये पेंसिल्वेनियाई समय का जीव है।’

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!