एलबीएस एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में राज्य के गोठानो में संचालित आजीविका गतिविधियों की दी गई जानकारी

by sadmin
Spread the love
राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना की प्रशिक्षु अधिकारियों ने की तारीफ
रायपुर के जिला पंचायत सीईओ  ने मसूरी में दिया व्याख्यान
रायपुर  / लाल बहादुर शास्त्री नेशनल ऐकेडमी ऑफ
एडमिनिस्ट्रेशन मसूरी में  आज 21 जून को आई  ए एस प्रोफेशनल कोर्स फेस 2 में प्रशिक्षु आई ए एस अधिकारियों को छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग अंतर्गत संचालित महत्वकांक्षी एवं गरीबी उन्मुलन से संबंधित महत्वपूर्ण योजना; “आर आई पी ए  (ग्रामीण औद्योगिक पार्क केन्द्र), जिसमें ग्रामीण क्षेत्र की स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजिविका के नये अवसर प्रदान करने, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को  सुदृढ़ करने व ग्रामीण जनजीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक कार्य किये जाते हैं”, के विषय पर व्याख्यान देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य से आई ए एस  श्री रवि मित्तल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर को आमंत्रित किया गया था।
 श्री मित्तल द्वारा रायपुर जिले के अभनपुर विकास खण्ड के नवागांव ल ग्राम पंचायत में निर्मित गोठान में स्थापित (आर आई पी ए) का विडियों के माध्यम से वहा संचालित होने वाली विभिन्न आजिविका गतिविधियों से अवगत कराया।
 व्याख्यान में नवागांव ल ग्राम पंचायत के सरपंच श्री भागवत कुमार साहु भी उपस्थित होकर प्रशिक्षु आई ए एस  अधिकारियों को जानकारी प्रदान की। इस व्याख्यान के दौरान महिला स्व सहायता समुह की कुछ
सदस्यों द्वारा जीवंत संवाद किया गया ।जिसका वहां उपस्थित प्रशिक्षु  आई ए एस एवं अन्य अधिकारियों द्वारा प्रशंसा एवं सराहना की गई एवं भविष्य में आयोजित होने वाले व्याख्यान में महिला स्व सहायता समुह को वार्ता हेतु आमंत्रण दिया गया ।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!