श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर-4 में नेत्र उत्सव सम्पन्न

by sadmin
Spread the love

महाप्रभु रथयात्रा हेतु तैयार

श्री जगन्नाथ मंदिर, सेक्टर – 4 में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की 53 वें रथयात्रा महोत्सव 2022 मनाने जा रही है। आज 29 जून  2022 को महाप्रभु का नेत्र उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया ।

आज दिनांक 29 जून  2022  को जगन्नाथ मंदिर सेक्टर 4 में नेत्र उत्सव का आयोजन पंरम्परा अनुसार किया गया। देव स्नान पूर्णिमा के पश्चात लंबी बिमारी के बाद आज महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी के मंदिर के पट खोले गये। नेत्र उत्सव के पारम्परिक पूजा अर्चना हवन-पूजन के पश्चात् मंगलध्वनि व घंटावादन के साथ श्रद्धालुओं ने प्रभु का प्रथम दर्षन किया। नेत्र उत्सव के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने महाप्रभु के नवयौवन रूप का दर्षन किया।

इस उत्सव को सफल बनाने में जगन्नाथ समिति के अध्यक्ष श्री वीरेन्द्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक सहित समिति के पदाधिकारी सर्वश्री बसंत प्रधान, डी त्रिनाथ, अनाम नाहक, भीम स्वांई, त्रिनाथ साहू, सुषांत सतपथी, बीसी बिस्वाल, वृंदावन स्वांई, प्रकाष दास, कालू बेहरा, निरंजन महाराणा, रंजन महापात्र, एस सी पात्रो, बीस केषन साहू, कवि बिस्वाल, रमेष कुमार नायक, सीमांचल बेहरा, सुदर्षन शांती, संतोष दलाई, शंकर दलाई, प्रकाष स्वांई,कैलाश पात्रो ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।  भारी भीड़ के मध्य सम्पन्न नेत्र उत्सव के पष्चात् महाप्रभु मौसी के घर जाने के लिये तैयार हुये।

पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री श्री प्रेम प्रकाश करेंगे छेरा पंहरा

महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी की रथयात्रा दिनांक 01 जुलाई 2022 दिन शुक्रवार को दोपहर 1-00 बजे सेक्टर-4,सड़क-15 में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से प्रारंभ होकर सेंट्रल ऐवेन्यु होते हुये सेक्टर- 10 में निर्मित गुंण्डिचा मंडप में पंहुचेगी। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में प्रदेश के पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री माननीय श्री प्रेम प्रकाश पांडेय जी के करकमलों से छेरा पंहरा का धार्मिक अनुष्ठान संपंन्न किया जायेगा। पुरी में यह परम्परा पुरी के महाराज सम्पन्न करते है। अतः सभी श्रद्धालुओं से  अनुरोध है कि इस पवित्र व महत्वपूर्ण कार्यक्रम को सम्पन्न करने हेतु मंदिर प्रांगण में दोपहर 12-30 बजे उपस्थित होकर महाप्रभु श्री जगन्नाथ जी का पुण्य दर्शन प्राप्त करें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!