चश्मे की दुनिया के बादशाह लियोनार्दो देल वेकियो का निधन

by sadmin
Spread the love

इटली के दूसरे सबसे अमीर शख्सियतों में से एक और बड़ा ऑप्टिकल साम्राज्य बनाने वाले लियोनार्दो देल वेकियो का 87 साल की उम्र में निधन हो गया। मिलान में बेहद गरीब परिवार में जन्मे, वेकियो का बचपन अनाथालय में गुजरा। बचपन की गरीबी और संघर्षों के बाद रे बैन, ओकले जैसे ब्रैंड को खरीदने वाले विकियो इटली के सबसे सफल कारोबारियों में गिने जाते थे। उनकी कंपनी EssilorLuxottica ने सोमवार को उनकी निधन की पुष्ट की।

1980 के दशक में उन्होंने चश्मा बनाना शुरू किया, अपनी बाजीगरी से इसे एक दिलचस्प व बेशकीमती फैशन एक्सेसरी में बदल दिया।मिलान में 22 मई, 1935 को जन्मे वेकियो ने 1961 में कंपनी लक्सोटिका बनाई, जो लेंसों की आपूर्ति करती थी। इसके बाद वेकियो ने खुद लेंस बनाना शुरू किया तो पीछे मुड़कर नहीं देखा। गरीबी में जन्मे, अनाथालय में पले और बने इटली के सबसे अमीर लोगों में एक 27.3 अरब डॉलर की संपत्ति  फोर्ब्स के मुताबिक, 2022 में वेकियो की संपत्ति करीब 27.3 अरब डॉलर आंकी गई। उनकी कंपनी के मुताबिक, वेकियो का मिलान के सैन रैफेल अस्पताल में निधन हो गया। लेंस उत्पादन में एकछत्र राज लेंसक्राफ्टर, सनग्लास हट जैसी कंपनियों को खरीदकर लक्सोटिका सीधे उपभोक्ताओं से जुड़ी। वहीं, 2018 में फ्रांस की एस्सिलोर में लक्सोटिका के विलय के बाद लेंस उत्पादक एस्सिलोरलक्सोटिका कंपनी के अध्यक्ष बने। इससे यूरोप में लेंस उत्पादन पर उनका एकछत्र राज हो गया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!