राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठन किए गए स्व सहायता समूह को रोजगार/ स्वरोजगार हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा

by sadmin
Spread the love
दुर्ग/  नगर पालिक निगम।दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा गठन किए गए स्व सहायता समूह को रोजगार/ स्वरोजगार हेतु लगातार प्रेरित किया जा रहा है जिसे स्व सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मूलक गतिविधियों से जोड़कर उनकी आजीविका में वृद्धि की जा सके इसी के तहत दुर्ग रेलवे स्टेशन में मां गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न प्रकार के सूखा नाश्ता तथा मरोदा रेलवे स्टेशन में जय माता रानी स्व सहायता समूह उतई द्वारा विभिन्न खाद्य सामग्री एवं घरेलू उपयोग की सामग्री आदि का स्टाल लगाकर बिक्री किया जा रहा है स्टॉल लगाने वाली महिलाओं को यात्रियों तथा आम नागरिकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है महिलाएं प्रतिदिन औसतन 1500 से 2000 तक की बिक्री कर रही हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!