दिल्ली में कांग्रेसियों का हंगामा,अग्निपथ के खिलाफ भारत बंद 529 ट्रेनें रद्द

by sadmin
Spread the love

नई दिल्ली    देश की सेना साफ कर चुकी है कि अग्निपथ योजना वापस नहीं होगी।इसके बावजूद सोमवार को कुछ संगठनों ने भारत बंद का ऐलान किया है। बिहार, झारखंड और बंगाल में इसका असर देखने को मिला है। सोशल मीडिया के जरिए भारत बंद की अपील की गई है। इसे देखते हुए बिहार, झारखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। बिहार के 20 जिलों में इंटरनेट बंद है। मुजफ्फरपुर में धारा 144 लगी है और अफवाहों को रोकने के लिए इंटरनेट बंद किए गया है। यहां 6 कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अब तक पूरे बिहार से कुल 804 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज भी 300 से अधिक ट्रेन रद्द रहेंगी। पंजाब में भी अलर्ट है। झारखंड के रांची में आज स्कूल बंद हैं। वहीं नोएडा में भी पुलिस सख्त है। यहां पढ़िए अग्निवीर योजना और इसके विरोध से जुड़ा हर अपडेट

रेल मंत्रालय के मुताबिक:-

अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलन के कारण 181 मेल एक्सप्रेस और 348 यात्री ट्रेनें रद्द की गई हैं। इनके अलावा 4 मेल एक्सप्रेस और 6 पैसेंजर ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द हैं। कोई डायवर्ट ट्रेन नहीं है।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!