भूखी करीब 20 बिल्लियों के महिला को कटने से हुई मौत 

by sadmin
Spread the love

मॉस्को । रूस में करीब 20 बिल्लियों ने महिला को इतना काटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों को उसकी डेडबॉडी दो हफ्ते के बाद मिली, जिसके कुछ ही हिस्से शेष बच्चे थे। यह देखकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। महिला के एक सहकर्मी ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को दी थी, जिसमें कहा गया कि वह अपने बॉस से संपर्क नहीं कर पा रही है। इसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस को महिला का आंशिक रूप से खाया हुआ शरीर उसके घर के अंदर भूखी बिल्लियों से घिरा हुआ मिला।
पुलिस का मानना है कि दो सप्ताह पहले ही महिला की मौत हो गई थी, क्योंकि उसके शव के अवशेष सड़ने लगे थे। यह घटना रूस के रोस्तोव क्षेत्र के बटायस्क इलाके की है। दरअसल बिल्लियों को दो सप्ताह के लिए घर में अकेला छोड़ दिया गया था, उनके खाने के लिए कुछ भी नहीं था। बिल्लियां बहुत ज्यादा भूखी थीं। इस स्थिति को समझा जा सकता है। बिल्लियों ने वहीं खाया, जो उन्हें इतने दिनों बाद मिला।”
जिन बिल्लियों के काटने से महिला की मौत हुई, वहां दुनिया भर में बहुत ही लोकप्रिय हैं। लोग उन्हें अपने घर पर पालना पसंद करते हैं। वर्तमान में विश्व पालतू बिल्ली लोकप्रियता सूची में तीसरे नंबर पर आती हैं। आमतौर पर इनका व्यवहार बहुत ही सौम्य रहता है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि भूख की वजह से इन बिल्लियों ने यह हिंसक बर्ताव किया।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!