20 जून से 15 जुलाई तक आवेदन पत्र ले सकेंगे,आवास हीन किरायेदार

by sadmin
Spread the love
आवेदन दिनांक 18 जुलाई से 29 जुलाई तक जमा कर सकते है
किरायेदारों को मिलेगा 4 जगहों में आवेदन पत्र
दुर्ग/ नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना सबके लिए आवास मिशन (शहरी) के स्लम / गैर स्लम में किराये के आवास गृह में निवासरत पात्र हितग्राहियों के लिए मोर मकान मोर आस योजना अंतर्गत आवेदन पत्र जारी किया जा रहा है।आवेदन पत्र मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय उरला मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय, बोरसी, मुख्यमंत्री वार्ड
कार्यालय आदित्य नगर तथा गौरव पथ स्थित नगर पालिक निगम दुर्ग के मुख्य कार्यालय
से कार्यालयीन दिवसों में प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है।आवेदन पत्र प्राप्त करने की तिथि दिनांक 20 जून 2022 से लेकर 15 जुलाई 2022 तक तय की गई है।आवेदन पत्र का शुल्क 100 रू. निर्धारित किया गया हैं।आवेदन पत्र लेने हेतु आवेदन कर्ता अपना आधारकार्ड एवं मोबाईल नंबर साथ अवश्य लाये।
निर्माणाधीन 1226 आवासों में प्रोजेक्ट के लागत राशि में वृद्धि होने पर प्रति आवास हितग्राही अंशदान की राशि में भी वृद्धि की जावेगी, जिसको सभी हितग्राहियों से समान रूप से आधिपत्य से पूर्व जमा कराना अनिवार्य होगा।संपूर्ण रूप से भरे गये आवेदन पत्र दिनांक 18.07.2022 से 29.07.2022 तक प्रातः 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय उरला, बोरसी, आदित्य नगर तथा गौरव पथ स्थित, नगर पालिक निगम दुर्ग के मुख्य कार्यालय में जमा किया जा सकता है। आवेदन के उपरांत पात्र / अपात्र आवेदकों की सूची कार्यालय के सूचना पटल पर प्रदर्शित किया जायेगा तथा समाचार पत्रों एवं मुनादी के माध्यम से लॉटरी की कार्यवाही समय-समय पर प्रकाशित की जायेगी।महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा आवास योजना का लाभ लोगो को मिले हितग्राही मकान के लिए स्थलों में पहुँचकर अपना आवेदन कर सकते है,आयुक्त हरेश मंडावी ने कहा कि आवास योजना के कार्य को प्राथमिकता से आधार पर करें, निरन्तर इसकी मॉनिटरिंग करते रहें।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!