महिला के हनी ट्रैप में फंसा डिफेंस लेबोरेटरी का इंजीनियर

by sadmin
Spread the love

हैदराबाद स्थित डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट लेबोरेटरी का एक इंजीनियर हनी-ट्रैप मामले में पकड़ा गया है। यह शख्स जिस महिला के संपर्क में था, उसके ISI से जुड़े होने की आशंका है।महिला ने इंजीनियर से शादी करने का वादा किया और इसके बदले में मिसाइल डेवलपमेंट से जुड़ी कई संवेदनशील जानकारियां हासिल की। तेंलगाना पुलिस ने आरोपी इंजीनियर मल्लिकार्जुन रेड्डी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। रेड्डी कई महीनों से उस महिला के संपर्क में था। पाकिस्तान की इस जासूस महिला ने रेड्डी के सामने खुद को भारतीय नागरिक के तौर पर पेश किया और अपना नाम नताशा राव बताया था।रेड्डी बालापुर स्थित डिफेंस लैब के RCI कॉम्प्लेस में एडवांस नावेल सिस्टम प्रोग्राम पर काम कर रहा था। एक स्पेशल ऑपरेशन के जरिए उसके हनी ट्रैप में फंसे होने की जानकारी मिली, जिसके बाद उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया। रेड्डी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसके संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी खुफिया एजेंसियों ने दी थी।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!