आज 2 दिवसीय दौरे पर हिमाचल प्रदेश जाएंगे पीएम नरेंद्र मोदी

by sadmin
Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत धर्मशाला से करेंगे। पीएम का विमान धर्मशाला के पुलिस स्टेडियम में विशेष रूप से बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। यहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उनका स्वागत करेंगे। मोदी शुक्रवार शाम दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और संबंधित अधिकारियों को प्रोटोकॉल के अनुसार उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जयराम ने रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कहा, ‘रोड शो के दौरान, पारंपरिक पोशाक पहने विभिन्न सांस्कृतिक समूह अपने संगीत वाद्ययंत्रों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत करेंगे।’

हिमाचल के बाद मोदी अपने गृह राज्य गुजरात के लिए रवाना हो जाएंगे।  वे 18 जून को वडोदरा के पास कुंडेला गांव में 100 एकड़ भूमि पर बनने वाले गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्थायी परिसर की आधारशिला रखेंगे। गुजरात सरकार ने भूमि आवंटित की है और केंद्र ने वडोदरा में गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय (गुजरात का केंद्रीय विश्वविद्यालय) के परिसर निर्माण के लिए 743 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह विश्वविद्यालय 2009 से गांधीनगर में अपने अस्थायी परिसर से काम कर रहा है। यह आठ दिनों में पीएम मोदी की अपने गृह राज्य की दूसरी यात्रा होगी। इससे पहले उन्होंने 10 जून को गुजरात का दौरा किया था। बता दें कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात दोनों में इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!