लड़की का बॉयफ्रेंड ‘लापता, हकीकत सामने आई तब पैरों के नीचे से निकाली जमीन

by sadmin
Spread the love

बीजिंग । 26 साल की लड़की का बॉयफ्रेंड ‘लापता’ हो गया। कई दिन बीत जाने के बाद भी बॉयफ्रेंड का पता नहीं चला, तब लड़की को चिंता होने लगी। लड़की ने बॉयफ्रेंड को ढूंढने के लिए फेसबुक का सहारा लिया। लेकिन जब हकीकत सामने आई तब लड़की के होश उड़ गए। खुद उसने अपनी कहानी शेयर की है। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की का नाम राचेल वाटर्स है। हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पोस्ट में बताया कि उनका बॉयफ्रेंड पॉल मैगी एक ट्रिप पर ब्रिटेन गया था। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद ना वहां वापस लौटा और ना ही कोई मैसेज किया।
इसके बाद 40 साल के पॉल की तलाश में राचेल ने फेसबुक के जरिए उसके यार-दोस्तों से संपर्क किया। इसी बीच राचेल को पता चला कि पॉल शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। वहां ब्रिटेन में अपनी फैमिली संग रह रहा है। ये जानकर राचेल के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि जिस शख्स के लिए वहां इतना परेशान हो रही हैं, वहां उन्हें धोखा दे रहा है। हकीकत जानने के बाद राचेल ने अपनी पोस्ट हटा दी, जिसमें उन्होंने पॉल के बारे में जानकारी मांगी थी. राचेल एक प्रोफेशनल वॉलीबाल प्लेयर हैं।

Related Articles

Leave a Comment

error: Content is protected !!